भिंड नगर: जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर धरने पर बैठे नव दंपति को एसडीएम ने हटाया, वकीलों ने किया समर्थन
भिंड जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ की नियुक्ति की मांग को लेकर अपनी मासूम बच्ची के साथ कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरना दे रहे नव दंपति को हटाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।युवक वीरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया है कि परसों रात एसडीएम और पुलिस द्वारा उन्हें समझाइश देकर धरना स्थल से हटा दिया गया,अब युवक के समर्थन मे वकील आ गए है जिन्होंने ADM से मुलाकात की है