रामनगर में चिरईडोंगरी हाई स्कूल के एग्रीकल्चर (एग्रीकल्चर) विषय के विद्यार्थियों को आधुनिक बायोफ्लॉक फिश फार्मिंग टेक्नोलॉजी का एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को पांच बजे तक प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को बायोफ्लॉक सिस्टम, अमोनिया कंट्रोल, बायो सिक्योरिटी, तथा आधुनिक मत्स्य पालन से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ सरल और व्यवहारिक भाषा में समझाईं।