हज़ारीबाग: उत्पाद विभाग की शराब माफियाओं पर कार्रवाई, दो शराब तस्कर गिरफ्तार, सैकड़ों लीटर अवैध स्प्रीट बरामद
उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में एनएच-33 स्थित डेमोटांड के पास एक टाटा पिकअप वाहन से 16 जेरिकन में भरा लगभग 640 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त किया गया