गिरियक: पावापुरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल
गिरियक प्रखंड के पावापुरी थाना क्षेत्र के कमरपुर के पास एक विक्षिप्त महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ग्रामी