धनघटा: धनघटा में बनेगा कुआनो नदी पर पगडंडी सेतु, मिली शासन की मंजूरी
धनघटा विधानसभा के मुड़ियारी चौरा कला घाट पर कुआनो नदी पर पगडंडी सेतु का निर्माण जल्द शुरू होगा। उत्तर प्रदेश शासन ने 99.75 लाख रुपये की परियोजना को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दी है। इससे आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।