Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image

*राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रदेश के सांसदों एवं विधायकों के साथ की बैठक* शिमला, 09 जून राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा अपने हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान आज शिमला के होटल पीटरहॉफ में प्रदेश के सांसदों एवं विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य निरुपम चकमा, डॉ. आशा लकड़ा, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनजातीय समुदाय के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संपर्क, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। माननीय सांसदों एवं विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को आयोग के समक्ष रखा। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास एवं वहां के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों एवं सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सांसद सुरेश कुमार कश्यप, विधायक जनक राज एवं अनुराधा राणा ने अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं को आयोग के समक्ष रखा। आयोग के अध्यक्ष ने सभी मांगो को प्रदेश सरकार के माध्यम से रिकमेंडेशन प्रस्तुत करने को कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (जनजातीय विकास) ओंकार चंद शर्मा ने आयोग का हिमाचल पधारने पर स्वागत किया तथा बैठक का संचालन किया। बैठक में जानकारी दी गई कि हिमाचल प्रदेश में भोट/बोध, गद्दी, गुज्जर, जाड़, लम्बा, खम्पा, किन्नौरा, लाहौला, पंगवाला, स्वांगला, बेटा, बेड़ा, डेम्बा, गारा, जोबा तथा हाटी समुदाय अनुसूचित जनजातियों के रूप में अधिसूचित हैं। वही जनगणना 2011 के अनुसार हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या 68.65 लाख है, जिसमें लगभग 3.92 लाख अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोग निवास करते हैं, जो राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 5.71 प्रतिशत है। -०-

Shimla Urban, Shimla | Jun 9, 2026

MORE NEWS

कुपवी महाविद्यालय को मर्ज करने के सरकार के आदेशों से कुपवी की जनता नाराज, सड़कों पर उतर जताया रोष, सरकार पर जम कर बरसे अधिवक्ता प्रदीप शर्मा।

कुपवी महाविद्यालय को मर्ज करने के सरकार के आदेशों से कुपवी की जनता नाराज, सड़कों पर उतर जताया रोष, सरकार पर जम कर बरसे अधिवक्ता प्रदीप शर्मा।

Shimla Urban, Shimla | Jun 10, 2026

कुपवी महाविद्यालय को मर्ज करने के सरकार के आदेशों से कुपवी की जनता नाराज, सड़कों पर उतर जताया रोष।

कुपवी महाविद्यालय को मर्ज करने के सरकार के आदेशों से कुपवी की जनता नाराज, सड़कों पर उतर जताया रोष।

Shimla Urban, Shimla | Jun 10, 2026

चौपाल: देहा के शिरगुली में रिहायशी मकानों में लगी आग,
 दो मकान जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका।

 देहा की ग्राम पंचायत घोड़ना के शीरगुली गांव में मंगलवार को भीषण आग लगने से दो मकान पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों मकान जलकर राख हो गए।

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आए मकानों में एक मकान लायकराम  बक्सेठ का तथा दूसरा सेवी रमेई का है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण मकानों को बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रुपये से लेकर करोड़ रुपये तक की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का सही आकलन राजस्व विभाग और प्रशासन की जांच के बाद ही सामने आएगा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

चौपाल: देहा के शिरगुली में रिहायशी मकानों में लगी आग, दो मकान जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका। देहा की ग्राम पंचायत घोड़ना के शीरगुली गांव में मंगलवार को भीषण आग लगने से दो मकान पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों मकान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आए मकानों में एक मकान लायकराम बक्सेठ का तथा दूसरा सेवी रमेई का है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण मकानों को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रुपये से लेकर करोड़ रुपये तक की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का सही आकलन राजस्व विभाग और प्रशासन की जांच के बाद ही सामने आएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

Shimla Urban, Shimla | Jun 10, 2026

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: मुशायरा, डॉग शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुलदीप शर्मा की स्टार नाइट आज

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव - 2026 के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत गेयटी थिएटर में श्यामला मंथन का अंतिम राउंड, मुशायरा कवि सम्मेलन व मन के भंवर नाटक मंचन का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम ग्राउंड संजौली में चल रही वॉलीबॉल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अन्य मैच खेले जाएंगे।

इसके अलावा रानी झांसी पार्क में माई हेल्थी बेबी शो तथा पुलिस सहायता कक्ष के सामने माई चैंपियन डॉग शो का आयोजन होगा। रिपोर्टिंग रूम के सामने जुम्बा नृत्य का आयोजन किया जाएगा और विभिन्न फन अट्रैक्शन गतिविधियों के तहत स्टेच्यू मैन, विभिन्न कैरेक्टर व फ्लावर शो आयोजित होंगे। 

सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल के कलाकार, तिब्बत इंस्टीट्यू ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकार अपने अपने क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति की प्रदर्शना करेंगे और हिमाचल के नामित पहाड़ी कलाकार सांस्कृतिक संध्या का समा बांधेंगे। 

नाटी किंग कुलदीप शर्मा बतौर स्टार नाइट कलाकार स्थानीय लोगों सहित देश भर से आए पर्यटकों को अपनी सुरीला प्रस्तुति से मोहित करेंगे।

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: मुशायरा, डॉग शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुलदीप शर्मा की स्टार नाइट आज अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव - 2026 के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत गेयटी थिएटर में श्यामला मंथन का अंतिम राउंड, मुशायरा कवि सम्मेलन व मन के भंवर नाटक मंचन का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम ग्राउंड संजौली में चल रही वॉलीबॉल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अन्य मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा रानी झांसी पार्क में माई हेल्थी बेबी शो तथा पुलिस सहायता कक्ष के सामने माई चैंपियन डॉग शो का आयोजन होगा। रिपोर्टिंग रूम के सामने जुम्बा नृत्य का आयोजन किया जाएगा और विभिन्न फन अट्रैक्शन गतिविधियों के तहत स्टेच्यू मैन, विभिन्न कैरेक्टर व फ्लावर शो आयोजित होंगे। सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल के कलाकार, तिब्बत इंस्टीट्यू ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकार अपने अपने क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति की प्रदर्शना करेंगे और हिमाचल के नामित पहाड़ी कलाकार सांस्कृतिक संध्या का समा बांधेंगे। नाटी किंग कुलदीप शर्मा बतौर स्टार नाइट कलाकार स्थानीय लोगों सहित देश भर से आए पर्यटकों को अपनी सुरीला प्रस्तुति से मोहित करेंगे।

Shimla Urban, Shimla | Jun 10, 2026

शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत उपायुक्त ने किया जिला मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारम्भ

10 से 13 जून तक होगा अंडर 11, 13 और 15 (बॉयज एवं गर्ल्स) का आयोजन

शिमला जिला मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर 11, 13 और 15 (बॉयज एवं गर्ल्स) का आगाज आज इंदिरा गांधी खेल परिसर में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के तहत 10 जून से लेकर 13 जून 2026 तक आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में पूरे जिला से लगभग 180 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें चैंपियनशिप की रूपरेखा से अवगत करवाया।
उपायुक्त शिमला ने सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी के जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेल का भी महतवपूर्ण स्थान है। उन्होंने बैडमिंटन एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि यह एसोसिएशन हर वर्ष ऐसी गतिविधियां आयोजित कर बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करते हैं जोकि सराहनीय है। उन्होंने बच्चों के माता-पिता को भी बधाई दी जो बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। खेलों में लड़कियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहते हुए खेलों में  बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और अपने माता-पिता के साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के अथक प्रयास करने चाहिए। 
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बलवंत झौटा ने धन्यवाद संबोधन प्रस्तुत किया।
इस दौरान एसोसिएशन के सचिव सुमित धौता, अन्य पदाधिकारी तथा प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे। 
-०-

शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत उपायुक्त ने किया जिला मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारम्भ 10 से 13 जून तक होगा अंडर 11, 13 और 15 (बॉयज एवं गर्ल्स) का आयोजन शिमला जिला मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर 11, 13 और 15 (बॉयज एवं गर्ल्स) का आगाज आज इंदिरा गांधी खेल परिसर में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के तहत 10 जून से लेकर 13 जून 2026 तक आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में पूरे जिला से लगभग 180 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें चैंपियनशिप की रूपरेखा से अवगत करवाया। उपायुक्त शिमला ने सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी के जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेल का भी महतवपूर्ण स्थान है। उन्होंने बैडमिंटन एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि यह एसोसिएशन हर वर्ष ऐसी गतिविधियां आयोजित कर बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करते हैं जोकि सराहनीय है। उन्होंने बच्चों के माता-पिता को भी बधाई दी जो बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते हैं। उपायुक्त ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। खेलों में लड़कियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहते हुए खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और अपने माता-पिता के साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के अथक प्रयास करने चाहिए। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बलवंत झौटा ने धन्यवाद संबोधन प्रस्तुत किया। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव सुमित धौता, अन्य पदाधिकारी तथा प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे। -०-

Shimla Urban, Shimla | Jun 10, 2026

*राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रदेश के सांसदों एवं विधायकों के साथ की बैठक* शिमला, 09 जून राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा अपने हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान आज शिमला के होटल पीटरहॉफ में प्रदेश के सांसदों एवं विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य निरुपम चकमा, डॉ. आशा लकड़ा, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनजातीय समुदाय के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संपर्क, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। माननीय सांसदों एवं विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को आयोग के समक्ष रखा। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास एवं वहां के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों एवं सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सांसद सुरेश कुमार कश्यप, विधायक जनक राज एवं अनुराधा राणा ने अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं को आयोग के समक्ष रखा। आयोग के अध्यक्ष ने सभी मांगो को प्रदेश सरकार के माध्यम से रिकमेंडेशन प्रस्तुत करने को कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (जनजातीय विकास) ओंकार चंद शर्मा ने आयोग का हिमाचल पधारने पर स्वागत किया तथा बैठक का संचालन किया। बैठक में जानकारी दी गई कि हिमाचल प्रदेश में भोट/बोध, गद्दी, गुज्जर, जाड़, लम्बा, खम्पा, किन्नौरा, लाहौला, पंगवाला, स्वांगला, बेटा, बेड़ा, डेम्बा, गारा, जोबा तथा हाटी समुदाय अनुसूचित जनजातियों के रूप में अधिसूचित हैं। वही जनगणना 2011 के अनुसार हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या 68.65 लाख है, जिसमें लगभग 3.92 लाख अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोग निवास करते हैं, जो राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 5.71 प्रतिशत है। -०- - Shimla Urban News