बड़ौदा: ग्राम लुहाड़ में हुआ बोरी बंधान, जल संचय अभियान के तहत किया गया आयोजन
श्योपुर। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा जल संचय अभियान के तहत कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में बडौदा कस्बे के सेक्टर अलापुरा अंतर्गत प्रस्फुटन समिति ग्राम लुहाड में बुधवार को दोपहर 02 बजे बोरी बंधान का कार्य किया गया। नवांकुर संस्था श्योपुर युवक मंडल प्रतिनिधि व समिति सदस्यों तथा ग्रामवासियों के सहयोग से श्रमदान किया गया।