*सादर अवगत कराना है आज दिनांक 09.11.2026 समय 11.00 बजे को थाना बांसडीह पर सूचना प्राप्त हुई कि विजय शंकर तिवारी निवासी गोड़धप्पा बांसडीह बलिया द्वारा अपने मकान की ढलाई कराने हेतु बालू, गिट्टी आदि सामान बगल के छत पर रखे थे, छत अचानक गिर गई, जिसके मलबे में जयराम पटेल उम्र करीब 50 वर्ष व किरन तिवारी उम्र करीब 22 वर्ष दब गई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबे से दोनों को निकालकर इलाज हेतु जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहा, जयराम उपरोक्त की मृत्यु हो गई, किरन उपरोक्त का इलाज चल रहा है, शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र की वीडियो बाइट👇*
Ballia, Ballia | Nov 10, 2026