उज्जैन शहर: जिला खेल विभाग और मां शिप्रा तैराक दल ने शिप्रा नदी घाट पर तैराकी शिविर के विजेताओं को किया पुरस्कृत
उज्जैन। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं मां शिप्रा तैराक दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तैराकी शिविर के अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शाश्वत उपाध्याय, राघव बारोड, उदित चौधरी एवं पर्व साहू को विजेता