मोठ: मोंठ तहसील की बेटी ने रचा इतिहास, हेड कांस्टेबल की बेटी प्रिंसी यादव बनीं असिस्टेंट कमिश्नर, यूपी पीसीएस में 88वीं रैंक
Moth, Jhansi | Mar 31, 2026 मोंठ तहसील क्षेत्र के गौपुरा गांव की प्रिंसी यादव ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 88वीं रैंक हासिल कर कमर्शियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर का पद प्राप्त किया है। उनके पिता माधव सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। बेटी की इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है और सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।