मोदीनगर: मोदीनगर में घर के बाहर सो रहे कुत्ते पर गाड़ी चढ़ाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ
सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक कार सड़क पर जाती हुई दिखाई दे रही है। चालक ने एक घर के बाहर सो रहे कुत्ते पर अपनी कार चढ़ा दी। कुत्ता कार के टायर के नीचे आ गया। कुत्ते पर कर चढ़ाने के बाद चालक अपनी गाड़ी आगे ले गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।