मोदीनगर: पुलिस ने मुरादनगर इलाके से एक चोर को गिरफ्तार किया, कब्जे से 120 किलो चोरी का तार बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर मुरादनगर इलाके में चेकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार कर मनोज चौहान निवासी शामली ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जंगल में बिजली के खभों से तार काटकर चोरी किया था। वह इस तार को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। मनोज चौधरी अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देता हैं।