करछना: नैनी खरकौनी में नाराज पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मिले भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत
बुधवार को करछना तहसील क्षेत्र के नैनी खरकौनी में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत नाराज कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन से इस्तीफा देने वाले पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी नाराजगी को दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा जो लोग संगठन छोड़ने का ऐलान किया है उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं है।