वाराणसी में असंतुलित होकर हाईवे पर पलटा ट्रक, चालक घायल
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के साधुकुटिया (खजुरी) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक पलटने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा फ्लाईओवर की दक्षिणी पटरी पर हुआ। ट्रक ड्राइवर सरीफूल हसन आगे जा रही एक गाड़ी को बचाने के प्रयास में अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक पटल गया।