संडीला: कछौना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फैक्ट्री से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
कछौना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।मृतक की पहचान 25 वर्षीय रामकुमार पुत्र रामौतार, निवासी रमपुरवा भटौली थाना कासिमपुर, के रूप में हुई है। म्रतक का भाई अशोक ने बताया कि रामकुमार एक प्लाई फैक्ट्री में काम करता था।