मनोहरथाना: मनोहरथाना पुलिस ने 4 लाख की अवैध सागवान लकड़ी के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनोहरथाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीनागंज रोड स्थित माताजी मंदिर के पीछे जंगल में एक व्यक्ति अवैध सागवान की लकड़ी बेचने की फिराक में बैठा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अवैध इमारती सागवान के कुल 190 नग जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये। कोलूखेड़ी मालियान निवासी पूनमचंद पुत्र रामप्रसाद लुहार को गिरफ्तार किया गया ।