शाहपुर: जंतर-मंतर लाठीचार्ज: शाहपुर में NSUI का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, तहसील में ज्ञापन
Shahpur, Betul | Jul 23, 2026 दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में को एनएसयूआई शाहपुर इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा।