हरदा: हरदा जिले के ग्राम सारंगपुर में बिल जमा करने के बावजूद किसान का बैंक खाता होल्ड, इलाज के लिए पैसे निकालने में परेशानी
Harda, Harda | Aug 23, 2026 हरदा जिले की खिरकिया तहसील के सारंगपुर गांव में बिजली बिल को लेकर एक बुजुर्ग किसान और बिजली कंपनी के बीच विवाद सामने आया है। किसान का आरोप है कि बिल की राशि जमा करने के बावजूद बिजली कंपनी ने उनका बैंक खाता होल्ड कर दिया। वहीं, बिजली कंपनी का कहना है कि संबंधित बिल की पूरी राशि जमा नहीं की गई है।