पातेपुर: साला की शादी में बारात जा रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं
पातेपुर के बजरंग चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक मुजफ्फरपुर के बहनगरी सीहो गांव का रहने वाला लालबाबू राम है।शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब परिजनों ने बताया कि साला की शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौत से शादी की खुशिया मातम में बदल गई है। घटना भोर में होने की बात सामने आई है।