हाथरस: गांव रानी का नगला में मकान के बंटबारे को लेकर परिवार के लोगों ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला रानी में बीती रात मकान के बंटवारे को लेकर एक युवक को परिवार के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक का कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित युवक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।