टिब्बी: टिब्बी में नशे के खिलाफ जन आक्रोश, युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया धरना, नशा तस्करों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग
कस्बे में बढ़ती नशाखोरी ने एक और युवक की जान ले ली है, जिसके बाद क्षेत्र के नागरिकों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। वार्ड सात निवासी अर्जुन सिंह की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को कस्बे के मुख्य बाजार और भगत सिंह चौक पर जाम लगाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।