कोंडागांव: कोंडागांव शहर के गांधी वार्ड में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से बढ़ा हादसे का खतरा, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई
कोंडागांव शहर के गांधी वार्ड की बस्ती से टीका चौक होते हुए कलेक्टोरेट मुख्य मार्ग तक सड़क किनारे भारी वाहनों और ट्रकों के लगातार खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्ती से मुख्य सड़क पर निकलते समय दोनों ओर खड़े ट्रकों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है।