पूर्वी चंपारण:- घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क और जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।