करतला: कोटमेर जनसमस्या निवारण शिविर में 200 आवेदनों का मौके पर किया गया निराकरण
Kartala, Korba | Jun 4, 2026 कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम कोटमेर में सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदन सौंपे।जनपद पंचायत करतला के सीईओ वैभव कौशिक ने बताया कि शिविर में कुल 759 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 200 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया