चाचौड़ा: चाचौड़ा विधानसभा की 5 ग्राम पंचायतों को विधायक ने दिए पानी के टैंकर, भीषण गर्मी में होगी जल आपूर्ति
चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतो नारायणपुरा मुहासाकला नागन खेड़ी जटेरी और बरखेड़ा खुर्द में भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए विधायक प्रियंका मीणा ने विधायक निधि से पानी के टैंकर दिए है। 3 मई को विधायक ने कहा, आम जन को पेयजल संकट से राहत मिले, प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे, क्षेत्र वासियों को असुविधा का सामना करना ना पड़े यही प्रयास है।