छठ महापर्व से पहले कानपुर लोकसभा से सांसद रमेश अवस्थी गुरुवार को 4 बजे बर्रा सचान नहर पहुंचे। नहर में काला, बदबूदार पानी और गंदगी देख सांसद का गुस्सा फूट पड़ा। नहर की दयनीय स्थिति देखने के बाद सांसद ने नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर जमकर लताड़ लगाई।