कानपुर: सीसामऊ के सपा विधायक नसीम सोलंकी ने इरफान सोलंकी के साथ विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर भाई दूज का टीका लगाने की इच्छा जताई
सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी बुधवार रात 8 बजे पति इरफान सोलंकी के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलने पहुंचीं। नसीम ने सतीश महाना को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वही नसीम सोलंकी सतीश महाना को भाई दूज का टीका करने की इच्छा जताई तो सतीश महाना ने कहा कि वह खत्री है उनके यहां भाई दूज नहीं मनाया जाता है लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।