कानपुर: बाबू पूर्वा कॉलोनी में प्राइमरी टीचर के घर में हुई चोरी,छत के रास्ते घर में घुसे चोर
भाई दूज के दिन बाबूपुरवा कॉलोनी में प्राइमरी टीचर के घर चोरी हो गई। बुधवार गुरुवार चोर देर रात3 बजेछत से घर में घुसे और खिड़की तोड़कर अलमारी का लॉकर खोल लिया। घर से टीचर की बहन के लाखों के जेवरात और 60 हजार रुपए कैश गायब मिले। सुबह जब बहन ने भाई दूज पर मिठाई मंगाने के लिए पर्स खोला, तब चोरी का पता चला। सूचना पर बाबूपुरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।