कानपुर: परमट मंदिर में श्री महालक्ष्मी की नोटों से बनी आकृति हुई वायरल, नोटों से सजे मंदिर को देखकर लोग हो रहे हैं आकर्षित
परमट मंदिर स्थित श्री महालक्ष्मी धन कुबेर धाम मंदिर में दीपावली पर एक अद्भुत और दर्शनीय नज़ारा देखने को मिला। मंदिर में 51 लाख रुपये के नोटों से माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। गुरुवार 7 बजे नोटो से महालक्ष्मी की आकृति का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ₹20 से लेकर ₹500 तक के नोट लगाए गए हैं शुक्रवार को यह नोट श्रद्धालुओं को वापस कर दिय