नर्मदापुरम में भीषण गर्मी के कारण कलेक्टर ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की
मप्र में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिसमें सबसे ज्यादा गर्मी नर्मदापुरम और खजुराहो में पड़ रही है। गुरुवार को नर्मदापुरम में दिन का तापमान 43.8 डिग्री दर्ज हुआ। भीषण गर्मी के चलते हालत यहा है कि दोपहर के वक्त शहर की कई सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा। भीषण गर्मी के चलते गुरुवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले के कक्षा 1 से 8 वी तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित की।