ज्ञानपुर: भदोही में माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रिंसिपल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की की मांग
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, भदोही ने श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह की हत्या के मामले में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।शिक्षक संघ का कहना है कि हत्या के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे शिक्षक समुदाय में आक्रोश व्याप्त है।