भभुआ: भभुआ शहर में अचानक ठंड बढ़ने से राजद के प्रदेश महासचिव ने नगर प्रशासन से अलाव की व्यवस्था की मांग की
Bhabua, Kaimur | Jan 3, 2026 भभुआ शहर में अचानक ठंड बढ़ने से राजद के प्रदेश महासचिव ने नगर प्रशासन से अलाव की व्यवस्था को लेकर मांग किया है। आज शनिवार को 1:30 बजे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से ही भभुआ शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं जो ठंड अचानक बढ़ गई। उन्होंने कहा कि अखलासपुर बस स्टैंड एकता चौक पटेल चौक सोनहन बस पड़ाव ऐसे कई जगह है जहां पर लोगों का आवागमन काफी रहता है।