भभुआ: भभुआ अंचल कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में 11 आवेदनों पर की गई सुनवाई
Bhabua, Kaimur | Jan 3, 2026 आज शनिवार को भभुआ अंचल कार्यालय पर 11 बजे जनता दरबार आयोजित किया गया। जहां जनता दरबार सीओ पुरुषोत्तम कुमार व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। सीओ ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्या को लेकर लोग जनता दरबार में पहुंचे थे। जो नए व पुराने 11 वादों के आवेदनों पर सुनवाई की गई। जिसमें तीन मामलों का निष्पादन किया गया है।