बकानी: राहुल भील हत्याकांड के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, फरार आरोपी की तलाश जारी
राहुल भील हत्याकांड में जांच तेज, एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; फरार आरोपी की तलाश जारी झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र के बड़ाय गांव में 13 वर्षीय बालक राहुल भील की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) भागचंद मीणा ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच अधिकारियों से मामले की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जांच टीम को जल्द से जल्द सभी साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश