फतुहा: फतुहा थाना परिसर में अग्नि शमन दल ने आग से बचाव के लिए किया जागरूक
Fatwah, Patna | Apr 19, 2026 फतुहा थाना परिसर में अग्नि शमन की टीम ने आग से बचने व आग लगने से बचने के बारे में जागरूकता अभियान चलाया है। मौके पर टीम में शामिल सिकंदर कुमार,अजय कुमार और रंजीत कुमार ने बताया कि गर्मी के दिनों में आग लगने का शिकायत अधिक होती है। इसलिए हम लोग हर जगह जा जाकर जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अपने आप को आग लगने से व आग लगने के बाद कैसे बचाव करें, बताया जाता है।