मेरठ: हाथ जोड़कर रोते हुए महिलाओं ने मेरठ में धरने पर विनीत शारदा को राखी बांधकर घर बचाने की लगाई गुहार
Meerut, Meerut | Jun 5, 2026 मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर-2 की महिलाओं ने शुक्रवार को भाजपा नेता एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा के कैंप कार्यालय पहुंचकर अपने घरों और रोजगार को बचाने की मार्मिक गुहार लगाई। महिलाओं ने उन्हें राखी और रक्षा सूत्र बांधते हुए भाई का फर्ज निभाने की अपील की और अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया।