कोंडागांव: कोंडागांव में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित, आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए
जिला प्रशासन कोंडागांव के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 06 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है,शिविर के पहले दिन में दिव्यांगजनों को विभिन्न आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति’’ के सहयोग से 4 दिव्यांगजनों को कैलीपर्स,7 लोगों को कृत्रिम पैर,वितरित किए।