नामकुम: चुटिया से नामकुम रोड पर पथ कालीकरण कार्य की गुणवत्ता पर बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
Namkum, Ranchi | Feb 6, 2026 चुटिया से नामकुम रोड पर किए जा रहे पथ कालीकरण कार्य की गुणवत्ता पर बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने सवाल उठाए हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि यह सड़क नहीं, बल्कि जनता के टैक्स के पैसों की खुली लूट है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घोर लापरवाही एवं भ्रष्टाचार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।