मुज़फ्फरनगर: UGC प्रदर्शन में भिड़े बीजेपी नेता और प्रदर्शनकारी, 'मोदी-योगी के खिलाफ कुछ नहीं सुनेंगे' नारेबाजी पर हुई तीखी बहस
मुजफ्फरनगर में UGC नियमों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। मोदी-योगी के खिलाफ नारेबाजी पर बीजेपी नेता राजकुमार कालरा ने आपत्ति जताते हुए कहा, “मोदी-योगी के खिलाफ कुछ नहीं सुनेंगे।” इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।