कोंडागांव: कोंडागांव नगर में यात्री सुविधाओं का अभाव, घोर असुविधा के बीच फुट ओवर ब्रिज बना यात्रियों का सहारा
कोंडागांव नगर में पुराने बस स्टैंड के बंद होने और नवीन बस स्टैंड शुरू होने के बाद भी शहर के बीचों-बीच यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रतीक्षालय की सुविधा अब तक विकसित नहीं हो सकी है। ऐसे में यात्री फुट ओवर ब्रिज के नीचे और आसपास खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। दोपहर की तेज धूप हो या बारिश, यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा