कौंच: कोंच में 5 लाख की नकली पेप्सी जब्त, कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पकड़ा गया, कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई, FIR की तैयारी शुरू
Konch, Jalaun | Jun 24, 2026 कोंच क्षेत्र में बुधवार दोपहर 1:30 बजे नकली पेप्सी कोल्ड ड्रिंक के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। वरुण बेवरेज कंपनी की सूचना पर पुलिस ने जवाहर नगर स्थित कंजड़ बाबा क्षेत्र में 5 लाख रुपये की नकली कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक (UP82T5354) कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में कूटरचित दस्तावेजों के जरिए माल बाजार में बेचने की तैयारी का मामला सामने आया है।