जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नगरनार स्टील प्लांट का निरीक्षण किया, उत्पादन प्रक्रिया की ली जानकारी
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नगरनार स्थित NMDC द्वारा संचालित स्टील प्लांट का निरीक्षण किया और अधिकारियों से उत्पादन प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्राप्त की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। दरअसल बस्तर सांसद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्टील प्लांट के पानी से आसपास के जल स्रोत प्रदूषित होने की शिकायत के बाद वस्तुस्थिति जानने नगरनार स्टील प्लांट पहुंचे थे।