लैलूंगा: ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता, फरार गांजा तस्कर सदानंद भाट गिरफ्तार, उड़ीसा से चल रहा था सप्लाई नेटवर्क
लैलूंगा पुलिस ने एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे गांजा तस्कर सदानंद भाट को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ होते हुए अन्य राज्यों में सप्लाई नेटवर्क संचालित कर रहा था। इससे पहले दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और एक अन्य फरार है।