बाराहाट: बाराहाट में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन, दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा
Barahat, Banka | Apr 9, 2026 बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के गोड़धाबर पंचायत स्थित गुरुद्वार पैक्स के लिए गुरुवार को दो उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन करने वालों में रंजन सिंह और प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना शामिल हैं। रंजन सिंह लगातार तीन बार पैक्स अध्यक्ष पद पर काबिज रहे हैं और इस बार भी उन्होंने समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन जमा किया।