महोबा: बाजापुर में लव मैरिज से नाराज मायके पक्ष ने घर पर किया धावा, नवविवाहिता को जबरन ले जाने का आरोप
Mahoba, Mahoba | Jun 13, 2026 प्रेम विवाह से नाराज मायके पक्ष पर नवविवाहिता को जबरन ले जाने का आरोप लगा है। सुरेंद्र ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि युवती के पिता, भाई और उनके साथियों ने घर पर धावा बोलकर उसके माता-पिता व भाभी के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद नवविवाहिता को जबरन अपने साथ ले गए। पीड़ित ने पत्नी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।