किशनगंज: हाईवे पर सनसनी: कट्टे की नोक पर किसान से ट्रैक्टर लूटकर फरार हुए बदमाश
जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे मिली समरानियां क्षेत्र में हाईवे पर रविवार को लूट की बड़ी वारदात सामने आई। बालाचार के निकट अज्ञात बदमाशों ने एक किसान को कट्टा दिखाकर उसका नया ट्रैक्टर लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही केलवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।