कांडी: कांडी के राणाडीह में दो कमांडर आपस में टकराईं, कई लोग घायल
Kandi, Garhwa | Apr 29, 2026 कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर - मझिआंव मुख्य पथ पर राणाडीह गांव में दो कमांडर जीप की आमने सामने की टक्कर में कई लोग घायल हो गए।घटना बुधवार देर शाम की है। एक कमांडर गाड़ी डेमा से तिलक लेकर आ रही थी वही दूसरा कमांडर मोहम्मदगंज से सवारी आ रही थी, इसी दौरान दोनों कमांडर अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई।