बरेली: नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश पर पड़ी भारी सजा, दरिंदे को कोर्ट ने ऑपरेशन कन्विक्शन में 20 साल की सजा सुनाई
बरेली में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सिरौली के हंसू उर्फ हंसराज को नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म के प्रयास और धमकी देने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने दोषी ठहराया। अदालत ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 20 साल तक के कठोर कारावास और कुल 41 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।