गंगरार: गंगरार में ओवर ब्रिज पर वाहनों का सफल ट्रायल, जल्द होगा लोकार्पण
बहुप्रतीक्षित ओवर ब्रिज पर रविवार को वाहनों का सफल संचालन कर ट्रायल लिया गया। ट्रायल के दौरान पुल पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हुआ। स्थानीय लोगों ने इस बहुप्रतीक्षित पुल के निर्माण पर राहत जताई है। प्रशासन ने बताया कि ट्रायल सफल रहने के बाद अब जल्द ही ओवर ब्रिज को आम जनता को समर्पित किया जाएगा।