कंडाघाट: NSUI ने जिला सोलन में युवान अभियान किया लॉन्च, घर-घर पहुंच रही NSUI: जिलाध्यक्ष कुशाग्र ठाकुर
NSUI ने प्रदेशव्यापी अभियान युवान "एक क्रांति एक चुनौती" के अंतर्गत अब घर द्वार पर जाकर एक नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत NSUI कार्यकर्ता पंचायत स्तर तक जाकर युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे तथा उन्हें शिक्षा, रोजगार, नशा मुक्ति और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर जागरूक करेंगे। अभियान का उद्देश्य केवल प्रचार नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर युवाओं से जुड़ना है।